महिलाएं क्यों पहनती हैं चुड़ियां?

Friday, February 4, 2011

नारी श्रंगार का एक अभिन्न हिस्सा है चुड़ियां और कंगन। महिलाएं तरह-तरह की चुड़ियों की शौकिन होती हैं। लाख, कांच से लेकर सोने-चांदी और हीरे जड़े कंगन तक। कभी गौर किया है आखिर ये चुड़ियां पहनी क्यों जाती थीं? क्या ये श्रंगार का ही एक हिस्सा हैं या फिर कुछ और कारण भी है?

पुरातन काल से नारी श्रंगार में आभूषण प्रमुख थे। सभी आभूषण सोने या चांदी के होते थे। सोने या चांदी के भारी कंगन और कड़े पहने जाने का रिवाज था। इसके पीछे मूल कारण था महिलाओं का कमजोर होना। चिकित्सकीय दृष्टि से देखें तो महिलाओं को बढ़ती उम्र के साथ हड्डियां कमजोर होने के अलावा कई बीमारियां घेरने लग जाती हैं।

सोने और चांदी के कड़े हड्डियों को मजबूत करते थे और लगातार घर्षण से इन धातुओं के गुण भी शरीर को मिलते थे, जिससे महिलाओं को आरोग्य मिलता था तथा अधिक उम्र में भी वे स्वस्थ्य रहती थीं।

0 comments: